आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगाभ्यास शुरू
किशनगंज | आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ब्लॉक क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 50 दिवसीय विशेष काउंटडाउन योगाभ्यास कराया जा रहा है।ब्लॉक योग नोडल अधिकारी आयुष चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार पांचाल ने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में यह अभ्यास चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य योग दिवस को एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखना है। आयुष विभाग के जरिए जन भागीदारी से आमजन को कम से कम 50 दिन के काउंटडाउन कार्यक्रम के माध्यम से रोजमर्रा की दिनचर्या में योग का महत्व समझाया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामगढ़, जलवाड़ा, दुर्जनपुरा, गरड़ा, नाहरगढ़, खंडेला, सीगरी, सिमलोद में प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित हो रहे हैं। प्रशिक्षित महिला व पुरुष योग सूक्ष्म योग, लघु योग, प्राणायाम करवा रहे हैं। योग से होने वाले फायदे भी बता रहे हैं। डॉ. हेमंत कुमार पांचाल ने लोगों से 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की बात कही है।aimamediajhalawar