शासकीय बालक कीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु टैलेंट सर्च, 15 जून तक होंगे आवेदन
बड़वानी, 07 मई 2026। शासकीय बालक कीड़ा परिसर बड़वानी में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की रिक्त सीटों पर नवीन प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए टैलेंट सर्च के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया बैटरी टेस्ट के आधार पर संपन्न होगी। प्रवेश प्रक्रिया के तहत मिनी वर्ग में कक्षा 6वीं के लिए जन्म वर्ष 2015, कक्षा 7वीं के लिए 2014 तथा कक्षा 8वीं के लिए 2013 निर्धारित किया गया है। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा 9वीं हेतु जन्म वर्ष 2012 एवं कक्षा 10वीं हेतु 2011 होना आवश्यक रहेगा। सीनियर वर्ग के लिए जन्म वर्ष 2010 निर्धारित किया गया है।
इच्छुक पालक आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए शासकीय बालक कीड़ा परिसर बड़वानी में प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होकर परिसर अधीक्षक से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।