logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर: एसएसपी ने 23 पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह भी हुए पुरस्कृत

8 मई, 2026
भागलपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और कांडों के सफल उद्भेदन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने उत्कृष्ट अनुसंधान और सराहनीय कार्य करने वाले जिले के विभिन्न थानों से कुल 23 जांबाज पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान सूची में जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह का नाम भी शामिल है।जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह को जगदीशपुर क्षेत्र में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर बेहतर अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनके नेतृत्व में जगदीशपुर पुलिस ने हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में सफलता पाई है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने वाले थानाध्यक्षों और जांच अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिसिंग में अनुसंधान की गुणवत्ता ही न्याय की पहली सीढ़ी है।जगदीशपुर थानाध्यक्ष सहित 23 पुलिसकर्मियों के पुरस्कृत होने पर जिले के पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह को मिली इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में जिले की पुलिसिंग और अधिक धारदार होगी।

9
3281 views

Comment