logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा संजय शर्मा को किया गया सम्मानित

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू गर्ल्स पब्लिक स्कूल में नागरिक सुरक्षा के पांच दिवसीय सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा संजय शर्मा को स्कूल प्रबंधक गौरव सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह सम्मान प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं को नागरिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के उपलक्ष्य में दिया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी नगर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री विकास कश्यप के दिशा-निर्देशन तथा सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा के साथ पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव, वार्डन अखिल भटनागर, मोनिका गोयल सहित अन्य नागरिक सुरक्षा अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा उपायों तथा नागरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधक गौरव सिंह ने प्रशिक्षण दल के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने की बात कही।

9
559 views

Comment