logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट, अब पोस्टपेड में बदले जाएंगे मीटर

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रदेश के सभी स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार मई 2026 की बिजली खपत का बिल पोस्टपेड माध्यम से तैयार कर जून 2026 में उपभोक्ताओं को SMS एवं WhatsApp के जरिए भेजा जाएगा।

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है या गलत दर्ज है, वे संबंधित कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं।

यदि किसी उपभोक्ता को SMS या WhatsApp पर बिल प्राप्त नहीं होता है, तो वह अपने डिस्कॉम के WhatsApp Chatbot के माध्यम से बिल प्राप्त कर सकता है।

डिस्कॉम अनुसार WhatsApp Chatbot नंबर इस प्रकार हैं

पूर्वांचल डिस्कॉम : +91 8010968292

मध्यांचल डिस्कॉम : +91 7669003409

पश्चिमांचल डिस्कॉम : +91 7859804803

दक्षिणांचल डिस्कॉम : +91 8010957826

केस्को : +91 8287835233

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने कहा है कि UPPCL उपभोक्ताओं की सेवा में सदैव तत्पर है।

20
1887 views

Comment