मध्यप्रदेश में ज्ञान भारत पांडुलिपि मिशन अभियान शुरू
मध्यप्रदेश : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'ज्ञान भारत पांडुलिपि मिशन' के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को ज्ञान भारतम एप के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में पांडुलिपियों का सर्वेक्षण और संरक्षण करना है।
मध्यप्रदेश के CM कार्यालय और जनसंपर्क विभाग ने इस पहल का समर्थन किया है। श्योपुर जिले समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। जनता से भी इस एप को डाउनलोड कर सहयोग करने का आह्वान किया गया है।