logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्योपुर जेल में सेवा सप्ताह अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

श्योपुर: कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस की अध्यक्ष सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में 2 मई से 8 मई तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला जेल परिसर श्योपुर में बंदियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण, एसीजी व स्वास्थ्य शिविर एवं नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल के निर्देशन में डॉ संजय जैन, डॉ प्रेमराज मीणा, डॉ अरसद अय्यूब सहित नर्सिंग स्टाफ ने 65 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां प्रदान कीं। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने मानसिक तनाव से दूर रहने पर बंदियों से चर्चा की। भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता ने नशा मुक्ति और जीवनशैली पर जानकारी दी। जेलर श्री प्रभात कुमार ने जेल में बंदियों की सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव श्री दिनेश राज दूबोलिया और कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा ने किया। रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधि श्री वीके सक्सेना, मो.अशरफ ख्वाजा, श्री नवल राठौर, श्री ओपी जारोलिया सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

24
877 views

Comment