श्योपुर: जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
श्योपुर: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर, श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एसीईओ श्री अजय उपाध्याय, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, श्रीमती राजेश शर्मा, श्रीमती सारिका पाटीदार, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल, डीपीएम आरजीएसए श्री उदय सिंह धाकड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े।
बैठक में लंबित टी.एल., जनसुनवाई प्रकरण, शाखावार लंबित शिकायतें, प्राथमिकता पत्र एवं हाईकोर्ट प्रकरणों के जवाब समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जल गंगा संवर्धन अभियान, मुक्तिधाम विकास कार्य तथा पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की समीक्षा हुई। सामुदायिक भवन निर्माण, बाढ़ राहत समितियों का गठन, नाव संचालन हेतु अनुमति एवं सुरक्षा के निर्देश भी प्रदान किए गए। वर्षाकाल से पूर्व ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, अनुपयोगी कुओं की तार फेंसिंग, 300 दिनों से अधिक की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण तथा पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण कर शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।