logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

मुरैना : कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ग्राम अल्लाबेली, ए.बी. रोड तथा बामोर ए.बी. रोड स्थित ई-चेक गेट पर जांच के दौरान 05 वाहनों पर कुल 22 लाख 48 हजार रुपये के ई-चालान जारी किए गए।

जांच में वाहनों में बिना ई-टीपी, ओवरलोडिंग, डबल ट्रिप, मिनरल मिसमैच तथा बिना रॉयल्टी रसीद के खनिज परिवहन जैसी अनियमितताएं पाई गईं। वाहन क्रमांक एमपी-06-एचसी-5146, आरजे-32-जीडी-9162, आरजे-34-जीए-3595, आरजे-11-जीबी-3573, और एचआर-38-एएल-1287 पर अलग-अलग आर्थिक दंड लगाए गए। कलेक्टर ने बताया कि यह कार्रवाई 24×7 निरंतर जारी रहेगी और अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। जिला खनि अधिकारी श्री सुखदेव कुमार निर्मल के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।

39
931 views

Comment