logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल: उपयोगित जल प्रबंधन कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न

भोपाल: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा होटल पलाश रेसीडेंसी में उपयोगित जल प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियर्स एवं अधिकारियों ने भाग लिया और उपयोगित जल प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम, एसटीपी डिज़ाइन, उपचारित जल के पुनरुपयोग तथा नाला टैपिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने कहा कि एसबीआर एवं बायोनेस्ट जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयसीमा के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में तकनीकी नवाचार, विभागीय समन्वय तथा प्रकृति आधारित समाधानों के माध्यम से स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहरों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।

71
1659 views

Comment