नासिक पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया
नासिक : टीसीएस मामले की फरार महिला आरोपी निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस की स्पेशल टीम पिछले 25 दिनों से निदा खान की तलाश कर रही थी।
निदा खान पर टीसीएस में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप हैं। इस गिरफ्तारी से मामले में आगे की जांच को बल मिलेगा।