योजना की निष्पक्ष ग्राउंड जांच
वृंदावन में 0513007011 एफपी/20391022 बिशुन राम के घर से लाखिंद्र राय के खेत तक बांध मरामती/मिट्टी भराई कार्य में अनियमितता की शिकायत सामने आई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्य में भारी गड़बड़ी हुई है तथा सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य अधूरा एवं मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त योजना की निष्पक्ष ग्राउंड जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए।