logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागपत के धनौरा क्षेत्र से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिवार परेशान

बागपत। जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र अंतर्गत गांव फतेहपुर पूठी धनौरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिवार द्वारा उनकी तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने आमजन से मदद की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार लापता व्यक्ति का नाम सुभाष बताया गया है, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष है। परिजनों के अनुसार वह अपने गांव फतेहपुर पूठी धनौरा से खेत की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि अंतिम बार उन्हें खेत से पैदल धनौरा की तरफ जाते हुए गांव के कुछ लोगों ने देखा था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे।
लापता होने के समय सुभाष ने काले और नीले रंग की टी-शर्ट तथा नीले रंग का पायजामा पहन रखा था। परिवार वालों का कहना है कि उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को सुभाष के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें ताकि उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।
संपर्क नंबर:
8700614669
8171203798
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों से भी खोजबीन में सहयोग की अपील की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी मदद की मांग की है ताकि लापता व्यक्ति का जल्द पता लगाया जा सके।

21
905 views

Comment