आगरा: इनकम टैक्स ऑफिस में रिकवरी इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की
आगरा: संजय प्लेस स्थित इनकम टैक्स ऑफिस गुरुवार शाम को एक भारी धमाके की आवाज से दहल उठा। ऑफिस के रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने संदिग्ध परिस्थितियों में 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
चश्मदीदों के अनुसार, सुरेश मौर्य शाम को ऑफिस आए और पार्किंग में स्कूटर खड़ा करने के बाद सीधे ऊपर चले गए। कुछ ही मिनटों में उनके गिरने की खबर से वहां कोहराम मच गया। पुलिस वर्क प्रेशर और पारिवारिक कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।