logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व सैनिकों को रोजगार देने के लिए बेंगलुरु मंडल और AWPO के बीच समझौता

बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल ने पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत 81 पूर्व सैनिकों को 32 महीनों की अवधि के लिए पॉइंट्समैन एवं ट्रैफिक गेटमैन के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
समझौते पर रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) सुश्री प्रिया तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (समन्वय) श्रीमती उमा शर्मा ने हस्ताक्षर किए। वहीं AWPO की ओर से निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल संजय ठाकुर ने हस्ताक्षर किए। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री परीक्षित मोहनपुरिया और श्री प्रवीण कटारकी की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पूर्व सैनिकों का चयन AWPO के माध्यम से निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। 55 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए पात्र माना जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण एवं फिटनेस प्रमाणन के बाद आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों के अनुशासन, अनुभव और समर्पण का उपयोग करते हुए रेल परिचालन की कार्यकुशलता एवं सुरक्षा को और मजबूत करेगी। साथ ही, मंडल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और उनके अनुभव का उपयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

24
1132 views

Comment