तमिलनाडु में TVK के विजय ने मुख्यमंत्री पद का दावा पेश किया
तमिलनाडु : नई सरकार के गठन को लेकर बनी सस्पेंस खत्म होती दिख रही है, क्योंकि टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने गुरुवार, 7 मई को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास आवश्यक समर्थन मौजूद है और शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। इस कदम से आगामी सरकार गठन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।