गढ़वा: उपायुक्त ने की कल्याण विभाग की समीक्षा, जन कल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित करीब 17 महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जांच की गई और अधिकारियों को लंबित कार्यों को त्वरित गति से निष्पादित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
मुख्य बिंदु:
छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण: उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के योग्य लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने तथा शेष छात्रों के बीच जल्द साइकिल वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
निर्माण कार्य: बिरसा आवास, धुमकुड़िया भवन, सरना और कब्रिस्तान की घेराबंदी जैसे लंबित निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
पेयजल योजना: पीएमजेवीके (MSDP) के तहत ग्राम बेलचंपा में ग्रामीण जलापूर्ति कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर इसे शीघ्र शुरू करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
रोजगार और अन्य योजनाएं: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन अधिकार अधिनियम और पीएम-जनमन योजना की भी समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
जरूरी हेल्पलाइन नंबर:
पुलिस हेल्पलाइन: 112
झार जल टोल फ्री: 1800-3456-502
झार जल व्हाट्सऐप: 9470176901