एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन और चिकित्सा विभाग अलर्ट, बालिकाओं को किया जागरूक
बांदीकुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति बढ़ाने के उद्देश्य से गर्ल्स स्कूल में किशोरी बालिकाओं के साथ मोटिवेशनल सत्र आयोजित किया गया। तहसीलदार राजेश कुमार सैनी ने बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बनवारी लाल कुम्हार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है, इसलिए सभी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू मीणा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं हैं। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने जानकारी दी कि उप जिला चिकित्सालय बांदीकुई में आज आठ बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।