logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम रथ अभियान से किसानों को योजनाओं की दी जानकारीबसवा तहसील में 15 दिवसीय अभियान के तहत 500 किसानों ने लिया भाग

दौसा जिले की बसवा तहसील में 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत झाझीरामपुरा, गुल्लाना, केशरीसिंहपुरा, पाडला एवं जांवली का बाग में कार्यक्रम आयोजित किए गए। एलईडी रथ एवं कला जत्था के माध्यम से किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सिंचाई, जैविक खेती एवं कृषि यंत्र अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसल की तैयारी, बीज उपचार, ड्रिप सिंचाई एवं बागवानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अभियान में करीब 500 किसानों ने भाग लिया, जिनमें महिला कृषकों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर प्रशासक आनी देवी, पूर्व सरपंच बदरी सैनी, विकास अधिकारी हजारी लाल बैरवा, सहायक विकास अधिकारी हरिमोहन मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार मीणा, मीडिया कर्मी सुमित कुमार बैरवा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

9
1232 views

Comment