जाखल में कुला भुना रोड सीसी सड़कों का निर्माण शुरू
जाखल : राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी के द्वारा कुला भुना रोड से लेकर जाखल रेलवे स्टेशन तक सीसी सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सड़क निर्माण की घोषणा के बाद जाखल वासियों में खुशी का माहौल बन गया है।
लंबे समय से इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर जाखल के लोग परेशान थे। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए सभी सम्मानित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी का धन्यवाद प्रकट किया है। यह कार्य क्षेत्र के विकास में सहायक माना जा रहा है।