logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पड़री बाजार में 7 बैटरियों की चोरी, FIR दर्ज नहीं

मिर्जापुर (पड़री ) -: पड़री बाजार में चोरों ने थाना के नाक के नीचे 7 बैटरियां चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दी है। थाना पड़री से मात्र 100 मीटर दूर ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और आपे वाहन से बीती रातोंरात करीब 1 लाख रुपये मूल्य की बैटरियां उड़ा ली गईं। पीड़ित अखिलेश सिंह के ट्रैक्टर की जाली तोड़कर बैटरी चोरी की गई, जबकि रामदेव गुप्ता की ई-रिक्शा से पांच और एक आपे वाहन से एक बैटरी चोरी हुई।

घटना स्थल के पास सब्जी मंडी पर होमगार्ड तैनात होने तथा रात भर पुलिसग्रस्त करती है के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने कई घंटे बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की है, जिस पर पीड़ित पुलिस की निष्क्रियता और मामले दबाने के आरोप लगा रहे हैं। लगातार बढ़ती चोरी से ग्रामीण नाराज हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे।

60
6942 views

Comment