छावनी परिषद मेरठ में कैंट विधायक ने जनगणना अभियान के स्व-गणना कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मेरठ - भारत की जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार द्वारा दिनांक 7.5.2026 से 21.5.2026 तक स्व-गणना का मौका दिया गया है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति प्रथम चरण में अपने घर की गणना डिजिटल रूप से स्वयं कर सकता है। भारत सरकार द्वारा घोषित प्रोग्राम के अनुसार दिनांक 7.5.2026 को छावनी परिषद मेरठ द्वारा स्व-गणना का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके शुभारंभ के आयोजन पर छावनी परिषद मेरठ के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन द्वारा विधायक अमित अग्रवाल का स्वागत किया। मेरठ छावनी के विधायक माननीय अमित अग्रवाल के साथ छावनी परिषद मेरठ के मुख्य अधिशासी अधिकारी/ चार्ज अधिकारी जाकिर हुसैन, नामित सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा, मेरठ छावनी के सहायक चार्ज अधिकारी/सहायक अभियंता पीयूष गौतम ने दीप जलाकर आयोजन का शुभारंभ किया। स्व-गणना करने के लिए जनगणना ट्रेनर संजीव कुमार एवं नरेंद्र शर्मा के द्वारा जनगणना के विषय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तार से समझाया तथा सहायक चार्ज अधिकारी पीयूष गौतम के साथ मिलकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी को अपने-अपने घर की स्व-गणना करने में सहायता प्रदान की। स्व-गणना में जनगणना का कार्य देख रहे विक्रांत शर्मा सहित कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, अवर अभियंता अवधेश यादव, लेखाधिकारी राजेश जॉन, कर अधीक्षक प्रमोद कुमार, राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार, सफाई अधीक्षक वी के त्यागी, सफाई निरीक्षक अभिषेक कुमार, भूमि विभाग प्रभारी दिनेश अग्रवाल, भवन विभाग प्रभारी रमेश कुमार, छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।