logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत 5 घायल पीलीभीत बस्ती हाईवे पर बने ऐरा पुल पर हुआ हादसा

लखीमपुर खीरी।थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर बने शारदा नदी के ऐरा पुल पर गुरुवार को करीब 3.30 बजे ट्रक गाड़ी संख्या संख्या UP31T7863 ने ऑटो संख्या- UP31CT5155 को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार ऐश्वर्य अवस्थी पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर खीरी ,शर्मा देवी पत्नी रामलखन सिंह निवासी ओयल थाना खीरी जनपद खीरी ,अख्तर अली पुत्र छोटे निवासी कोड़री थाना तम्बौर जनपद सीतापुर , छोटू पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी व खलीकुन पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना खमरिया जनपद खीरी घायल हो गये हैं जिन्हे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल नकहा भिजवाया गया है तथा गम्भीर रुप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने घायलों को सीएचसी नकहा भेजा, जहां चिकित्सकों ने रामदेवी(42) पत्नी सुशील कुमार निवासी ग्राम खनियापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, जाहिरा (32) पत्नी मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी व पचपन वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय ने बताया ट्रक चालक छुटकन्ने पुत्र भोंदू निवासी मरसन्डा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

19
1546 views

Comment