हरदोई में कांग्रेस कार्यालय का बकाया कर भुगतान
हरदोई: कांग्रेस कार्यालय को नगर पालिका परिषद ने गृहकर एवं जल कर की बकाया राशि का नोटिस दिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) को बकाया राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंप कर लगभग 30 वर्षों से लंबित इस राशि का विधिवत भुगतान किया।
विक्रम पांडेय ने कहा कि संगठन हमेशा कानून और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सम्मान करता है और सभी आवश्यक दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस भुगतान से कांग्रेस कार्यालय ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है।