logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झामुमो द्वारा बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष केन्द्र सरकार के नीतियों और बढ़ती मंहगाई का विशाल विरोध प्रदर्शन

बोकारो जिला के झामुमो जिला अध्यक्ष श्री रतनलाल मांझी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नितियों और बढ़ती मंहगाई के विरोध में , जिला मुख्यालय बोकारो के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं श्री रतनलाल मांझी ने कहा केंद्र सरकार के नीतियां और बढ़ती मंहगाई ने देश के जनताओं की अस्मिता को झकझोर कर रख दिया है और इसके नीतियों से सभी लोग असंतुष्ट हैं, इसलिए हम सभी समय रहते सचेत रहना होगा और जुमलेबाजी बातों में कभी नहीं फंसना है तथा झारखंड में हमेसा के लिए उसकी सरकार नहीं बनने देना है। एवं जिला परिषद सदस्य श्री अशोक मुर्मू ने कहा पेट्रोल, डीजल,गैस की कीमतों में दिन प्रति दिनकेंद्र सरकार इतना बढ़ाती जा रही है कि सभी लोगों को गैस खरीदना असंभव हो गया है। इस प्रकार से बहुत सारे प्रदर्शनकरियों ने अपने हाथों में तख्ती रख आपबीती जाहिर किया किसी के हाथों में गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो, वापस लो के नारे, मंहगाई का वार, अब बास करो बास करो, बढ़ती कीमतें वापस लो, वापस लो। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मुर्दाबाद इत्यादि नारे लगा कर अपना दुःख व्यक्त किया गया। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्री रतनलाल मांझी, झामुमो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो,पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के सुपुत्र सह केन्द्रीय सदस्य श्री अखिलेश महतो, नावाडीह प्रखण्ड प्रमुख सह झामुमो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पुनम देवी, नावाडीह प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष श्री बृजलाल हांसदा, झामुमो नावाडीह प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सोनाराम हेंब्रम, सचिव गुलाम सरवर, झामुमो चंद्रपुरा प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र महतो, सचिव सुनील टुडू तथा झामुमो के सभी जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

15
171 views

Comment