"प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का 15 मई तक होगा नि: शुल्क पंजीयन एवं कॉलेज चलो द्वितीय चरण में"कॉलेज चलो अभियान मेला" का होगा आयोजन"
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में " ई-प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 में 15 मई तक प्रवेश के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए होंगे नि: शुल्क पंजीयन एवं कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत होगा विकास खंड स्तर पर दिनांक 15/05/2026 को "कॉलेज चलो अभियान मेला" का आयोजन" छात्र-छात्राएं इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय/संकाय में जाने का उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को एक नया अवसर दिया गया है, जिसमें विद्यार्थी यदि कला संकाय से 12 वीं की कक्षा उत्तीर्ण किया है और वह विज्ञान/कामर्स में जाना चाहता है तो उसे संबंधित विषय का इन्टरव्यू/साक्षात्कार देकर ले सकता है,इसी तरह विज्ञान/कामर्स वाले छात्र-छात्राएं भी अपने विषय और संकाय परिवर्तन कर सकते हैं, किन्तु उसे इन्टरव्यू/साक्षात्कार संबंधित विषय/संकाय का देना होगा और उसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, क्योंकि उसका प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा,तब जाकर स्नातक / स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश ले सकेगा।इसके लिए इन्टरव्यू/ साक्षात्कार शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में 15/05/2026 तक अनवरत चलता रहेगा।जो इस जिले के विद्यार्थी हैं या नहीं हैं फिर वे जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्यप्रदेश के द्वारा ई-प्रवेश प्रक्रिया सत्र -2026-27 के लिए सफल संचालन हेतु महाविद्यालय या मध्यप्रदेश के अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने निम्न व्यवस्था की है -
1.प्रथम चरण के बाद कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 13/05/2026 तक स्थानीय क्षेत्रों में स्थित शासकीय/अशासकीय/निजी हायर सेकंडरी स्कूलों का भ्रमण करके महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा।
2. प्रवेश प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निम्न समिति का गठन किया गया है -
ई-प्रवेश नोडल अधिकारी - डॉ मनीषा व्यास मो.9425800240, सहायक नोडल अधिकारी -श्रीमती स्मिता परसाई मो. 7888859480
ई-प्रवेश हेल्प डेस्क/सहायता समिति
नोडल - डॉ श्वेता सिंह बघेल मो.8502007540
सदस्य - श्री युवराज कुमार तिवारी मो.8269039174,श्री जवाहर लाल चौधरी मो .9424492758, डॉ हर्षित द्विवेदी मो .8818998038
सत्यापन समिति
डॉ हर्षित द्विवेदी मो .8818998038
डॉ सचिन कोस्टा मो .9981470663
डॉ मनोज कुमार गुप्ता मो.9754565506
डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी मो 8871205133
डॉ कृष्ण कुमार नागवंशी मो.9806639351
श्री मनीष कुमार मो .9522613608
कैरियर काउंसिल /विषय चयन/परामर्श समिति
डॉ बृजलाल अहिरवार प्राचार्य मो.8435921302
नोडल अधिकारी - डॉ हर्षित द्विवेदी मो .8818998038
सदस्य - डॉ हर्षित द्विवेदी मो .8818998038
डॉ सचिन कोस्टा मो .9981470663
डॉ मनोज कुमार गुप्ता मो.9754565506
श्रीमती स्मिता परसाई मो. 7888859480
डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी मो 8871205133
संबंधित छात्र-छात्राएं किसी भी जानकारी के लिए 247
घंटे सम्पर्क कर सकते हैं, इसलिए महाविद्यालय हर समय जानकारी के लिए तैयार है। ई-प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 01/05/2026 से 15/05/2026 तक स्नातक/स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों का पंजीकरण होगा और जो छात्र महाविद्यालय में जाकर पंजीकरण करवाएंगे उनको कोई शुल्क नहीं लगेगा,यह नि: शुल्क पंजीकरण की सुविधा सिर्फ 15/05/2026 तक ही रहेगी, इसके बाद विभाग के आगामी निर्देशानुसार कार्य होगा प्रवेश से संबंधित। पंजीकृत आवेदनों का सत्यापन 02/05/2026 से 16/05/2026 तक होगा, इसके बाद 20/05/2026 को प्रथम सूची का आवंटन होगा एवं निर्धारित समय दिनांक 20/05/2026 से 26/05/2026 तक संबंधित छात्र-छात्राएं प्रवेश शुल्क जमा करेंगे,जब तक फीस जमा न होगी ,तब तक प्रवेश मान्य नहीं होगा, इसलिए छात्र-छात्राएं समय का विशेष ध्यान दें।