logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्र की "भाजपा सरकार" के गलत निर्णयों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में पाकुड़ जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप झामुमो जिलाध्यक्ष अ

केंद्र की "भाजपा सरकार" के गलत निर्णयों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में पाकुड़ जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया एकदिवसीय धरना

पाकुड़:-
आज जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की "भाजपा सरकार" के गलत निर्णयों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जिले के धनुसपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहुँचकर एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया।
इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार आज जिस मनमानी तरीके से एलपीजी गैस, डीजल व पेट्रोल की कीमत में वृद्धि करते जा रही है, उसका असर देश के गरीब जनता पर पड़ रहा है। देश के पूंजीपति लोग और अमीर बनते जा रहे है लेकिन गरीब के घर मे चुल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। हमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी इस महंगाई के विरोध में देश की गरीब जनता के साथ खड़ी है। हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी पूर्व से ही गरीब-गुरबों के हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे है। हमारी पार्टी आज केन्द्र की भाजपा सरकार से माँग करती है कि बढ़ाये गए एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम कम करें अन्यथा हमारा आंदोलन और उग्र होगा।
वही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों व निर्णयों के कारण आज देश का आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। एलपीजी सिलिंडर के दामों में वृद्धि के कारण छोटे दुकानदार, होटल संचालक सहित आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। हमारी पार्टी केंद्र की भाजपा से मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग करती है।
वही झामुमो जिला सचिव माइकिल मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा की सरकार को देश की आम जनता से कोई सरोकार नही है। आम आदमी के घर चुल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। केन्द्र की भाजपा सरकार एलपीजी गैस की मूल्य वृद्धि को वापस लें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि ये जो महंगे दिन हमे देखना पड़ रहा है, आप यह भी नही कह सकते कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के कारण एलपीजी गैस सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। चूँकि कई राज्यों में चुनाव हो रहे थे तब तक एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल के दामों में कोई वृद्धि नही की जा रही है। परंतु अब एक साजिश के तहत केंद्र की भाजपा सरकार मूल्य वृद्धि कर आम आदमी का दोहन कर रही है। इसे हमारी पार्टी कतई बरदाश्त नही करेगी।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य पिंकु शेख, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, रेजाउल हक, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य अख्तर आलम, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, जब्बार अंसारी, रामसिंह टुडू, मोसरर्फ हुसैन, मोबारक हुसैन, हबीबुर्रहमान, अशोक भगत, सोनू आलम, मतीन अंसारी, राजेश यादव, एनामुल अंसारी, ईमरान आलम, सोनम हाँसदा, अंसुर अंसारी, फुरकान शेख, जाकिर हुसैन, सबूर अंसारी, तनवीर आलम, अब्दुल हलीम अंसारी, दयानंद भगत, मथियास टुडू, दिलीप रजवार, चारलेश मरांडी, ब्रेंथियूस, अन्ना हेम्ब्रम, सोनम हेम्ब्रम, विनीता मुर्मू, सुहागिनी मुर्मू, रिंकी मरांडी, एलिना सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

7
134 views

Comment