हापुड़ में एस के मिश्रा को गुरु रत्न टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
हापुड़: सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हापुड़ में गुरु रत्न टीचर्स अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में कल्याणपुर, कानपुर नगर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एस के मिश्रा का भी चयन हुआ है और उन्हें आगामी सप्ताह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक अन्य समारोह में एस के मिश्रा को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एस के मिश्रा को बधाइयां मिल रही हैं और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है। पूर्व में उन्हें शिक्षा रत्न सम्मान, राष्ट्र गौरव सम्मान, राष्ट्र रत्न सम्मान, यूपी युवा रत्न सम्मान जैसे कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। एस के मिश्रा शिक्षा और समाजसेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।