logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संतरागाछी-खातीपूरा एक्सप्रेस (18061/62) के शुभारंभ के साथ ही मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर इसके ठहराव कीमांग

मोहम्मदगंज (पलामू)। रेल मंत्रालय द्वारा नई स्वीकृत संतरागाछी-खातीपूरा एक्सप्रेस (18061/62) के शुभारंभ के साथ ही मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर इसके ठहराव की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से रेल मंत्रालय, पलामू सांसद तथा संबंधित रेलवे जोन के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है।
ज्ञात हो कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन न केवल पलामू जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड, बल्कि ऊंटारी रोड, हैदरनगर, गढ़वा जिले के कांडी, मझिआंव, केतार तथा बिहार राज्य के रोहतास जिले के चुटिया प्रखंड के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए प्रमुख रेलहेड है। यह स्टेशन गढ़वा रोड जंक्शन से लगभग 30 किलोमीटर तथा जपला स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की निर्भरता इस स्टेशन पर बनी रहती है।
सूत्रों के अनुसार मोहम्मदगंज स्टेशन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हेतु निर्धारित मानकों को भी पूरा करता है। पूर्व में यहां गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव भी हो चुका है, जो इस स्टेशन की उपयोगिता को दर्शाता है।
क्षेत्रवासियों ने जनहित एवं रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पलामू सांसद श्री विष्णुदयाल राम से संतरागाछी-खातीपूरा एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने हेतु रेल मंत्रालय से पहल करने की मांग की है।

91
6272 views

Comment