श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट में श्रीमती बबिता जायसवाल जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त
प्रयागराज: श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी ने श्रीमती बबिता जायसवाल को जिलाध्यक्ष- प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया है।
श्रीमती बबिता जायसवाल ने इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर कहा कि वे इसे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगी और संस्था को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।