logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

पंचकूला : मेयर चुनाव के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नायब सिंह सैनी ने उन्हें पटका पहनाकर भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल करवाया।

इस राजनीतिक उलटफेर के बाद पंचकूला मेयर चुनाव का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस फैसले का चुनावी समीकरणों पर सीधा असर पड़ सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मनवीर कौर गिल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को चुनाव में मजबूती मिलेगी, जबकि कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

28
4370 views

Comment