logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंपावत घटना के विरोध में सुराज सेवा दल का उग्र प्रदर्शन व भाजपा सरकार का पुतला दहन

देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत में हुई शर्मनाक दुष्कर्म की घटना एवं प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों के विरोध में सुराज सेवा दल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं कड़ी सजा की मांग उठाई।
संगठन के वरिष्ठ नेता ललित श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। महिलाओं, बेटियों और बच्चों की सुरक्षा आज गंभीर सवाल बन चुकी है , यदि 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सुराज सेवा दल पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा और जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगा।
जिला अध्यक्ष देहरादून सुमित अग्रवाल ने कहा
सरकार केवल कागजों में महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रही है,
जबकि जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई अपराधी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार को महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून व्यवस्था लागू करनी चाहिए और अपराधियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपराध रोकने में विफल रहती है तो सुराज सेवा दल जनआंदोलन को और तेज करेगा।
इस अवसर पर पूजा नेगी , विजेंद्र सिंह, दिव्यांश बिष्ट , अमित अग्रवाल, नवीन राज, राजेश थापा, हिमांशु धामी, नितेश शर्मा, दिवाकर अग्रवाल, लालमोहन भारद्वाज, दीपक राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

1
12 views

Comment