logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अग्निपीड़ितों के दर्द में सहारा बने विधायक रोमी साहनी, दी आर्थिक मदद के साथ पीएम आवास व सोलर लाइट की सौगात

लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांप टांडा में आग की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने पीड़ितों का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने अग्निपीड़ित परिवारों को एक-एक प्रधानमंत्री आवास एवं सोलर लाइट दिलाने की घोषणा की, साथ ही अपनी निजी निधि से 50 हजार की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की।
ग्राम कांप टांडा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना किसी शुल्क के मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले आवास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम हैं, जिसके लिए किसी अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान या अन्य व्यक्ति को एक रुपया भी देने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर धन की मांग करता है तो इसकी शिकायत तत्काल उनसे करें, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विधायक की संवेदनशीलता और सहायता से प्रभावित ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि दुख की घड़ी में विधायक का इस तरह साथ खड़ा होना सराहनीय है।

27
1919 views

Comment