भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर 10 दिन में आवागमन बहाल योजना
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मात्र 10 दिनों में पुल पर आवागमन बहाल करने की योजना बनाई है। दो दिनों के गहन तकनीकी निरीक्षण में BRO की टीम ने पाया कि टूटे हुए हिस्से के सात मीटर पीछे की संरचना मजबूत है, जिससे वहां अस्थायी 'बेली ब्रिज' बनाने का डिजाइन फाइनल किया गया है।
पश्चिम बंगाल से आवश्यक उपकरण मंगाए जा रहे हैं और BRO टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट शुक्रवार तक बिहार सरकार को सौंपेगी। इसके बाद छोटे वाहनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। भारी वाहनों के लिए अभी इंतजार करना होगा, लेकिन पुल निर्माण निगम और BRO के साझा प्रयास से स्थानीय लोगों को जाम और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।