logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौजइंडियन बैंक के सामने युवक पर जानलेवा हमला, घायल अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज
इंडियन बैंक के सामने युवक पर जानलेवा हमला, घायल अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल
पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बड़कागांव राजा निवासी एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामू पुत्र शेर सिंह निवासी बरकागांव राजा, तिर्वा कन्नौज पर इंडियन बैंक के सामने कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि हमले में सोनू पुत्र जुगराज एवं उनके कुछ साथियों का नाम सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल श्यामू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित कुमार | aima media kannauj

19
5018 views

Comment