logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे प्रदेश के विकास की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जनगणना कार्यक्रम का विवरण: 7 मई से 21 मई, 2026: मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य इस अवधि में नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। 22 मई से 20 जून, 2026: फील्ड कार्य के माध्यम से जनगणना पूरी की जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं है, बल्कि यह समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग सही और तथ्यात्मक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करें। अंत में उन्होंने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

0
0 views

Comment