logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन

खानपुर कलां, 7 मई।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान नई छात्राओं के लिए चित्रकला, गायन, नृत्य, भाषण, श्लोकोच्चारण एवं कविता पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।भाषण प्रतियोगिता में सक्षम ने प्रथम, रूमन ने द्वितीय तथा आकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में संजू प्रथम, स्मृति द्वितीय एवं दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम तथा अदिति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में नव्या ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय एवं प्राप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सराहना बटोरी।इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने का सशक्त मंच भी है।कार्यक्रम का संचालन संगीत प्राध्यापिका श्रीमती शालिनी एवं ब्रह्मपुत्र सदन की टीम द्वारा किया गया।फोटो कैप्शन :-01 विभिन्न प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्य सुमिता सिंह।

7
1322 views

Comment