logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेराल: डैम में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर

मेराल (गढ़वा): प्रखंड के ग्राम गोबरदाहा में आज एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ डैम में नहाने के दौरान जेएमएम नेता कलाम अंसारी के पोते और भतीजी डूब गए। इस हादसे में उनकी भतीजी का असामयिक निधन हो गया, जबकि पोते की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रतिनिधियों और परिजनों ने मौके पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोक की इस घड़ी में समूचे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

3
289 views

Comment