सोनभद्र पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए
सोनभद्र : थाना विण्ढ़मगंज पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के आरोप में दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
पिकअप वाहन में कुल छह गोवंश बरामद किए गए हैं, जिनके अवैध परिवहन की जांच जारी है। विण्ढ़मगंज पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही क्षेत्र में गोवंश तस्करी रोकने के प्रयासों का हिस्सा है।