विण्ढ़मगंज पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के दो अभियुक्त गिरफ्तार किए
विण्ढ़मगंज : थाना विण्ढ़मगंज पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक पिकअप वाहन जब्त किया है।
पिकअप वाहन में कुल छह गोवंश बरामद किए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस मामले में @Uppolice, @digmirzapur, @adgzonevaranasi और @dgpup की टीमों ने सहयोग दिया।