logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जेलर का प्यार इतना गहरा था कि प्रेमी कैदी को पाने के लिए सहायक जेलर फिरोजा खातून ने हर दीवारें तोड़ दीं।

जेलर का प्यार इतना गहरा था कि प्रेमी कैदी को पाने के लिए सहायक जेलर फिरोजा खातून ने हर दीवारें तोड़ दीं।

घरवालों के विरोध के बीच उन्होंने पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिलाष से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली है।

बजरंग दल के लोगों ने फिरोजा खातून का कन्यादान किया है।

छतरपुर जिला के लवकुशनगर का यह मामला- केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून निवासी रीवा ने हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह निवासी चंदला से जो पूर्व में एक हत्या के मामले आजीवन की सजा काट रहा था उससे प्रेम विवाह कर समाज के सामने भाईचारे और इंसानियत की नई मिसाल पेश की है। जेल की चारदीवारी के भीतर कानून-व्यवस्था संभालने वाली इस अधिकारी ने साबित कर दिया कि मोहब्बत और इंसानियत का कोई मजहब नहीं होता 5 मई को लवकुशनगर स्थित एक मैरिज हाउस हिन्दू रीति- रिवाज से शादी सम्पन्न हुई है मुस्लिम अधिकारी के परिजन इस शादी से नाराज थे वे शामिल नही हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान लेकर लोगों को एक अच्छा संदेश दिया

क्या है पूरा मामला

केंद्रीय जेल सतना में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ मुस्लिम महिला अधिकारी फिरोजा खातून की मुलाकात ड्यूटी के दौरान धर्मेंद्र से हुई से हुई थी जेल में महिला अधिकारी वारंट इंचार्ज थी वही सजा काट रहा युवक वारंट का काम करता था पहले दोस्ती, फिर प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया। शादी पूरी तरह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई

जेल में चर्चा का विषय
रही यह शादी

शादी की खबर सामने आते ही केंद्रीय जेल सतना में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। कैदी से लेकर अधिकारी तक सभी ने इस जोड़े को बधाई दी मुस्लिम अधिकारी ने ड्यूटी में जितनी ईमानदारी दिखाई है, निजी जीवन में भी उतनी ही हिम्मत दिखाई है। यह सतना के लिए गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है

नगर परिषद उपाध्यक्ष की हत्या के मामले में सजा हुई थी
चंदला निवासी धर्मेंद्र सिंह ने वर्ष 2007 में नगर परिषद चंदला के उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त दीक्षित की हत्या कर शव जमीन पर दफना दिया था इस चर्चित हत्या के मामले युवक को आजीवन कारावास की सजा हुई थी करीब 14 साल तक जेल काटने के बाद जेल प्रबंधन ने अच्छे आचरण को देखते हुए जेल से रिहा कर दिया था बीते करीब 4 सालों से धर्मेंद्र जेल से बाहर था मंगलवार को आयोजित हुई शादी खूब चर्चा का विषय

0
113 views

Comment