logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगरार: स्कूल में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य

गंगरार : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांसेड़ी में गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया गया। विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें पानी रखने की व्यवस्था की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश दिया गया तथा गर्मी में नियमित पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने कहा कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी को अपने घरों और आसपास परिंडे लगाने चाहिए। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण एवं जीव संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

6
143 views

Comment