logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज में प्रशासनिक फेरबदल, कई उप जिलाधिकारियों के तबादले

Prayagraj में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों एवं उप जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों का स्थानांतरण एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के मुताबिक

श्रीमती नीलम उपाध्याय को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हंडिया से स्थानांतरित कर मेजा का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

श्री सुरेंद्र प्रताप यादव को मेजा से हटाकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हंडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री हीरा लाल सैनी अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ करछना के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जारी इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

0
36 views

Comment