logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूंह कंज्यूमर कोर्ट उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय प्रदान करता है

नूंह: उपभोक्ताओं को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित नूंह कंज्यूमर कोर्ट अब लोगों के लिए प्रभावी न्याय का माध्यम बनता जा रहा है। हाल के दिनों में इस कोर्ट ने दर्जनों मामलों का निपटारा कर पीड़ित उपभोक्ताओं को समय पर मुआवजा दिलाया है, जिससे आमजन में न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

सिंगार निवासी आस मोहम्मद ने सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई अपनी गाड़ी के मामले में कंज्यूमर कोर्ट का सहारा लिया, जहां कोर्ट ने 34 लाख रुपये मुआवजे का आदेश दिया। नूंह निवासी नासिर ने एक बाइक कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कोर्ट ने उन्हें 1 लाख 19 हजार रुपये और 10 हजार रुपये कानूनी खर्च के रूप में दिलाए। इसके अतिरिक्त परमानंद को 8 लाख 50 हजार रुपये और फिरोजपुर झिरका निवासी इमरान को खराब लैपटॉप के मामले में 67 हजार रुपये मुआवजा दिया गया।

1
12 views

Comment