मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और यंत्रीकरण को बढ़ावा
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 में कृषि विभाग ने किसानों को अन्न से लेकर आय तक, परंपरा से लेकर तकनीक तक सशक्त किया है। प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को 2868 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है और 5629 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। सोयाबीन के भावांतर में 1476 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है, जबकि श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1000 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।
राज्य में गेहूं की खरीद के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 23 मई 2026 तक बढ़ाई गई है। चना और मसूर का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई 2026 तक जारी रहेगा। उड़द प्रोत्साहन योजना के तहत 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस मिलेगा, जिससे ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती बढ़ेगी। खाद्यान्न भंडारण योजना के तहत 3.55 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता बनाई जा चुकी है और 15 लाख मीट्रिक टन क्षमता के आधुनिक गोदाम बनाए जा रहे हैं। डिजिटल ई-किसान प्रणाली से किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने में सुधार हुआ है और 56 कृषि विज्ञान केंद्र तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।