logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंख प्रकाशन की नयी शाखा का मेरठ में हुआ भव्य उद्घाटन--कवि_नितीश राजपूत हैं प्रकाशक

मेरठ - साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके 'पंख प्रकाशन' ने सफलता के आकाश में अपनी नई उड़ान भरते हुए छिपी टैंक, बच्चा पार्क स्थित अपनी नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया। इस मंगल अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साहित्य और कानून जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों का संगम देखने को मिला। प्रकाशन की इस नई शाखा का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं निंबस बुक स्टोर के संचालक श्री रामकुमार शर्मा जी तथा प्रसिद्ध लेखक कुमार पंकज जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब वहां शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों और प्रबुद्ध वर्ग की गौरवमयी उपस्थिति रही। इस साहित्यिक समागम में चंद्रशेखर मयूर, मंगल सिंह मंगल, बीना मंगल, सुरेंद्र खेड़ा, रीना खेड़ा, डोरी लाल भास्कर, मित्रा जी, निधीश वत्स, श्याम सुंदर, सत्यपाल सत्यम, कौशल कुमार, यशपाल कौत्सयायन, आशुतोष शर्मा, डॉ. प्रतीक गुप्ता, दिव्यांश टंडन और डॉ. विजय पंडित जैसे मनीषियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। आए हुए सभी विद्वानों ने पंख प्रकाशन के बढ़ते कदमों की सराहना की और इसे लेखकों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
कार्यक्रम के अंत में पंख प्रकाशन के निदेशक नितीश राजपूत ने सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह नई शाखा भविष्य में लेखकों और पाठकों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगी और गुणवत्तापूर्ण साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने के अपने संकल्प पर अडिग रहेगी।

29
2924 views

Comment