कोतमा: पहेली गुटका की कालाबाजारी पर डीलरों पर संदेह
कोतमा: क्षेत्र में पहेली गुटका की कृत्रिम किल्लत और ऊंचे दामों पर बिक्री को लेकर स्थानीय बाजारों में चर्चा जोरों पर है। गुटका की उपलब्धता अचानक कम हो गई है और जहां मिल रहा है, वहां निर्धारित कीमत से अधिक में बेचा जा रहा है। इस स्थिति ने डीलरों की मिलीभगत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार गुटका उत्पादकों की ओर से आपूर्ति में कोई बड़ी बाधा नहीं है, फिर भी फुटकर व्यापारियों को माल नहीं मिल पा रहा है। आरोप हैं कि बड़े डीलरों ने स्टॉक रोक लिया है ताकि मांग बढ़े और वे कालाबाजारी करके ऊंचे दाम वसूल सकें। कंपनी द्वारा फिक्स रेट से अधिक भुगतान के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया था, लेकिन डीलरों के दबाव या कंपनी के अधिक मुनाफे के कारण वह नंबर बंद कर दिया गया है