logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: गांधी चौक से हंडिया मोहल्ला तक स्वच्छता व विकास कार्यों का निरीक्षण

पंचकूला/कालका : नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के निर्देशानुसार नगर परिषद कालका के कार्यकारी अधिकारी एवं उप नगर आयुक्त श्री अभे सिंह ने गांधी चौक से हंडिया मोहल्ला क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ जिसमें नगर परिषद कालका के प्रधान श्री कृष्ण लाल लांबा, वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती मंजू लता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान परिषद अभियंता श्री दीपक सुखेजा, कनिष्ठ अभियंता श्री अजय कुमार, सफाई निरीक्षक श्री अंकित कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक श्री अनिल कुमार और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, साफ-सफाई व्यवस्था, जलभराव वाले क्षेत्रों, बिजली व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याएं और सुझाव सुने गए और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

0
473 views

Comment