झारखंड में आरिफ के साथ हुई घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है
झारखंड में आरिफ के साथ हुई घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। आरोप है कि हर्ष पांडे और उसके कुछ साथियों ने मिलकर आरिफ की बुरी तरह पिटाई की, जिसके बाद उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि वह न ठीक से चल पा रहा था और न बोल पा रहा था। सबसे दुखद बात यह बताई जा रही है कि गंभीर हालत में होने के बावजूद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस थाने में बंद कर दिया गया।
जब आरिफ की माँ और बहन थाने पहुँचीं और उसकी हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। बताया गया कि आरिफ को साँस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। ऐसी स्थिति में किसी भी घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता मिलनी चाहिए थी।
माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, झारखंड सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। आम नागरिकों के साथ यदि इस प्रकार की घटनाएँ होती हैं, तो जनता का विश्वास कानून व्यवस्था से कमजोर होता है। जिन पुलिसकर्मियों की मानसिकता और कार्यशैली मानवीय संवेदनाओं के अनुरूप नहीं है, उन्हें चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
#झारखंड #पुलिस #न्याय #मानवाधिकार
डॉ. एम.डी. फिरोज आलम