कन्नौज में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू
कन्नौज: जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कन्नौज के पत्र के अनुसार 7 मई 2026 से स्व-जनगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न विभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अभियान 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक उत्तर प्रदेश में संचालित होगा। स्व-जनगणना अवधि 7 मई से 21 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत सभी विभागों के कर्मचारियों की शत-प्रतिशत स्व-जनगणना सुनिश्चित करने और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी समय पर स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।